लाइव न्यूज़ :

इमरान खान संबंधों में सुधार के मकसद से आज डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: July 22, 2019 12:44 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि पाकिस्तान ने “झूठ एवं धोखे” के अलावा हमें कुछ नहीं दिया है। साथ ही ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलने वाली सुरक्षा एवं अन्य सहायता भी यह कहते हुए रोक दी थी कि इससे आतंकवादी समूहों की मदद की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का वादा किया थादोनों देश के बीच चर्चा के दौरान अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया मुख्य बिंदु हो सकती है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार के मकसद के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को वार्ता करेंगे। पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध तब से प्रभावित हुए जब ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान की आलोचना की, उसे दी जाने वाली सैन्य सहायता रोक दी तथा उसे आतंकवाद से लड़ने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा। खान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे ।

समझा जाता है कि इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी नेतृत्व उन पर पाकिस्तानी धरती पर सक्रिय चरमपंथी एवं आतंकवादी समूहों के खिलाफ “निर्णायक एवं पुख्ता” कार्रवाई करने तथा तालिबान के साथ शांति वार्ता में सहायक भूमिका निभाने के लिए दबाव बनाएगा। क्रिकेटर से नेता बने खान कतर एअरवेज की उड़ान से यहां शनिवार की दोपहर पहुंचे और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान के आधिकारिक निवास में ठहरे हुए हैं।

हवाई अड्डे पर खान के स्वागत के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मौजूद थे। काफी तादाद में वहां मौजूद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों ने भी उनका स्वागत किया। ओवल ऑफिस में आमने-सामने की मुलाकात के साथ ही ट्रंप दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन पर बुलाएंगे। इसके अलावा वह कैपिटल हिल में सांसदों से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि पाकिस्तान ने “झूठ एवं धोखे” के अलावा हमें कुछ नहीं दिया है। साथ ही ट्रंप ने पाकिस्तान को मिलने वाली सुरक्षा एवं अन्य सहायता भी यह कहते हुए रोक दी थी कि इससे आतंकवादी समूहों की मदद की जाती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने का वादा किया था और कहा था कि वह बहुत अच्छे से जानते हैं कि पाकिस्तान के सहयोग के बिना यह संभव नहीं होगा। दोनों देश के बीच चर्चा के दौरान अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया मुख्य बिंदु हो सकती है।

प्रधानमंत्री खान के साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी मौजूद रहेंगे। ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक ट्रंप और खान आतंकवाद से निपटने, रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे ।

कुल मिलाकर इस वार्ता का लक्ष्य दक्षिण एशिया को शांतिपूर्ण बनाना और दोनों देशों के बीच स्थायी साझेदारी की स्थितियां उत्पन्न करना होगा। अधिकारी ने कहा कि दौरे का मकसद अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान पर सहयोग करने का दवाब बनाना और उसके देश के भीतर सक्रिय चरमपंथियों एवं आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के इसके हालिया प्रयासों को तेज करने एवं जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

अधिकारी ने शनिवार को कहा था, “हम पाकिस्तान को संदेश भेजना चाहते हैं कि अगर वह आतंकवादियों एवं चरमपंथियों को लेकर अपनी नीतियों में बदलाव करे तो रिश्तों में सुधार करने और स्थायी साझेदारी के लिए दरवाजे खुले हैं।” मुलाकात के दौरान ट्रंप पाकिस्तान को क्षेत्रीय आर्थिक विकास एवं संपर्क को बढ़ाने के लिए अवसर पैदा करने के बारे में भी प्रोत्साहित करेगा।

हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक की अपर्णा पांडे ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और खान के बीच मुलाकात “अमेरिका की व्यापक रणनीति या पाकिस्तान के रणनीतिक समीकरण” को नहीं बदलेगी। 

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंपइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल