लाइव न्यूज़ :

जेल में नवाज शरीफ की कोठरी से हटवा दूंगा एसी और टीवी, घर का खाना नहीं होगा नसीब: इमरान खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 15:17 IST

इमरान खान ने इस मौके पर कहा कि हो सकता है कि बीबी मरियम शरीफ नाराज हो जाएं और थोड़े दिनों के लिए हंगामा भी मचाएं. 69 वर्ष के नवाज शरीफ को अल अज़ीजिया स्टील मिल केस में 7 वर्षों की सजा हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम को एक सैन्य तानाशाह का सहारा भी मिला.पनामा पेपर्स में नवाज शरीफ का नाम आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका में अप्रवासी पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एसी और टीवी जैसी सुविधाओं की इजाजत नहीं दी जाएगी. 

उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ जेल में घर का खाना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि जेल में उन्हें एसी और टीवी की सुविधा दी जाए. लेकिन मैं यहां से जा कर सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें इस तरह की सुविधाएं नहीं मिल सके. इमरान खान ने कहा कि हमारे देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास टीवी और एसी नहीं है. 

इमरान खान ने इस मौके पर कहा कि हो सकता है कि बीबी मरियम शरीफ नाराज हो जाएं और थोड़े दिनों के लिए हंगामा भी मचाएं. 69 वर्ष के नवाज शरीफ को अल अज़ीजिया स्टील मिल केस में 7 वर्षों की सजा हुई है. 

इमरान खान ने आरोप लगाया कि पूर्व पीएम को एक सैन्य तानाशाह का सहारा भी मिला. पनामा पेपर्स में नवाज शरीफ का नाम आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया था. 

इमरान खान ने अपने संबोधन में नया पाकिस्तान बनाने का वादा किया. इस दौरे पर पाकिस्तान सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख फैज अहमद भी गए हैं. इमरान खान का यह दौरा तीन दिवसीय है.  

टॅग्स :इमरान खाननवाज शरीफअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट