लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने आतंकवाद, उग्रवाद से मुकाबले के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 00:49 IST

Open in App

इस्लामाबाद, नौ सितंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को देश में आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय कार्य योजना की शीर्ष समिति की बैठक में विदेश, रक्षा, वित्त, आंतरिक और सूचना मंत्रियों के अलावा थल सेनाध्यक्ष, खुफिया एजेंसी प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, प्रांतों के मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय कार्य योजना के विभिन्न घटकों पर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई, जिसे 2014 के पेशावर स्कूल हमले के बाद आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए लागू किया गया था।

बैठक में काबुल पर तालिबान के नियंत्रण और पाकिस्तान के लिए इसके संभावित प्रभावों के मद्देनजर विशेष रूप से पड़ोसी अफगानिस्तान की स्थिति में नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की गई।

बयान के अनुसार, "समिति ने संशोधित राष्ट्रीय कार्य योजना के अल्पकालिक, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्यों की समीक्षा की और संघ, प्रांतों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों सहित सभी हितधारकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब