लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:50 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, चार अगस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तमाम सलाह-मशविरे के बाद बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया।

नियाजी ने हाल ही में अब्बासपुर-पुंछ इलाके से चुनाव जीता है।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को 53 सदस्यीय सदन में 32 सीटें मिली हैं। खान की पार्टी पीओके में पहली बार सरकार बना रही है।

भारत ने पीओके में हाल में हुए चुनावों को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘दिखावे का यह चुनाव’’ और कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा ‘‘अपना अवैध कब्जा छुपाने’’ का प्रयास है और वह (भारत) इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराता है।

पीओके के चुनाव पर कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘‘भारत की सीमा में पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं बनता है’’ और उसे अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन छोड़ देनी चाहिए।

बागची ने पिछले सप्ताह कहा, ‘‘पाकिस्तान के अवैध कब्जे में मौजूद भारतीय सीमा में तथा-कथित चुनाव और कुछ नहीं बल्कि अवैध कब्जे और इलाके में उसके द्वारा किए गए बदलावों को छुपाने का पाकिस्तान का तरीका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कवायद कभी भी पाकिस्तान के अवैध कब्जे, मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन और कब्जे वाले इलाके के लोगों को आजादी नहीं देने को, छुपा नहीं सकेगी।’’

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने विस्तृत सलाह मशविरा के बाद नियाजी को पीओके में पीटीआई सरकार का प्रमुख चुना है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘लंबी चर्चा और सभी सलाह मशविरा पर गौर करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने नवनिर्वाचित विधायक अब्दुल कयूम नियाजी को पीओके के पधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें