लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:31 IST

Open in App

कोलंबो, 24 फरवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार एवं पर्यटन जैसे आपसी हित के साझा क्षेत्रों पर चर्चा की।

खान यहां दो दिनों के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में राजपक्षे से मुलाकात की और उनके साथ बैठक की।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ आज सुबह सार्थक बातचीत हुई। बातचीत में मुख्य रूप से साझा हितों पर जोर दिया गया, जैसे कि व्यापार, पर्यटन और कृषि में प्रौद्योगिकी अपनाने आदि, जिसका फायदा दोनों देशों को मिल सकता है। ’’

कोलंबो पेज की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर लंबी बातचीत हुई। पाकिस्तानी नेता ने कहा कि वार्ता बहुत ही सार्थक रही।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच कृषि में सहायक प्रौद्योगिकी ज्ञान के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने कहा कि उनका लक्ष्य कृषि अर्थव्यवस्था को इस तरह से आगे बढ़ाना है कि यह किसानों को उच्च आय मुहैया कराए और उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाली कीमतों पर उपज मिले।

खान ने कहा कि पाकिस्तान की कृषि अर्थव्यवस्था काफी हद तक श्रीलंका जैसी ही है।

अखबार की खबर में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने व्यापार संवर्द्धन की संभावना और निवेश के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री बनने के बाद खान की यह पहली श्रीलंका यात्रा है।

खान ने कहा कि वह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के जरिए श्रीलंका के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

सीपीईसी, बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिंजिगयांग प्रांत से जोड़ता है।

खान के साथ आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने श्रीलंका को रक्षा सहयोग के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता की पेशकश की है। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान में बौद्ध धर्म से जुड़े ऐसे कई स्थान हैं जो श्रीलंकाई नागरिकों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला