लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ‘असहाय’ प्रधानमंत्री, पाकिस्तान में पत्रकारों के लिए डर का माहौल: हामिद मीर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:17 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 10 अगस्त पाकिस्तान के एक पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि इमरान खान एक “असहाय” प्रधानमंत्री हैं और देश में मीडिया कर्मियों के लिए “भय का वातावरण” बनता जा रहा है। पाकिस्तान के ताकतवर सैन्य प्रतिष्ठान के विरुद्ध कड़ी टिप्पणी करने पर मीर के कार्यक्रम पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

वह जियो न्यूज चैनल पर प्राइमटाइम राजनीतिक चर्चा के शो ‘कैपिटल टॉक’ के मेजबान थे, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इस्लामाबाद में पत्रकार और यूट्यूबर असद अली तूर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमले के विरोध में 28 मई को पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें मीर ने आक्रोश से भरा भाषण दिया था।

मीर ने हमले की जवाबदेही तय करने की मांग की थी, जिसके बाद 30 मई को उनका शो बंद कर दिया गया था। देश की सेना के विरोध में बोलने वाले पत्रकारों पर इस तरह के हमले होते रहे हैं।

डॉन अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, इस्लामाबाद से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस को दिए साक्षात्कार में मीर ने पाकिस्तान में प्रेस की स्वतंत्रता के घटते दायरे और पत्रकारों के प्रति बढ़ते “डर के माहौल” की आलोचना की।

मीर ने बीबीसी के शो ‘हार्ड टॉक’ पर स्टीफन सैकर से कहा, “पाकिस्तान में लोकतंत्र होकर भी नहीं है। पाकिस्तान में संविधान होकर भी नहीं है। और मैं पाकिस्तान में सेंसरशिप का जीता जगता उदाहरण हूं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री खान व्यक्तिगत तौर पर उन पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं, मीर ने कहा, “मेरे ऊपर लगाई गई पाबंदी के लिए इमरान खान सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि वह मुझे (टीवी से) हटाना चाहते हैं। लेकिन पिछले प्रधानमंत्रियों की तरह वह बहुत ताकतवर प्रधानमंत्री नहीं हैं। वह असहाय हैं और मेरी मदद नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल