लाइव न्यूज़ :

'नया पाकिस्तान' का दावा करने वाली इमरान सरकार ने एक साल में लिया रिकॉर्ड कर्ज, ब्याज में ही खप जाएगी आमदनी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 10:44 IST

'नया पाकिस्तान' का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान देश को आर्थिक कंगाली की ओर ले जा रहे हैं। पिछले एक साल के दौरान पाकिस्तान ने 7509 अरब (पाकिस्तानी रुपये) का कर्ज ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री कार्यालय को कर्ज का पूरा ब्यौरा भेज दिया है।पाकिस्तान सरकार ने अगस्त 2018 से अगस्त 2019 के बीच 7509 अरब का कर्ज लिया।

'नया पाकिस्तान' का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान देश को आर्थिक कंगाली की ओर ले जा रहे हैं। पिछले एक साल के दौरान पाकिस्तान ने 7509 अरब (पाकिस्तानी रुपये) का कर्ज ले लिया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा इस कर्ज का ब्याज चुकता करने में ही खप जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री कार्यालय को कर्ज का पूरा ब्यौरा भेज दिया है। रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने अगस्त 2018 से अगस्त 2019 के बीच 7509 अरब का कर्ज लिया। इसमें विदेश से 2804 अरब और घरेलू स्रोत से 4705 अरब का कर्ज शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के कर्ज की तरफ मौजूदा वित्त वर्ष के पहले क्वॉर्टर में 1.43 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। संघीय सरकार का मौजूदा कर्ज 32,240 अरब पहुंच चुका है जो कि अगस्त 2018 में 24,732 अरब पाकिस्तानी रुपये था।

मीडिया रिपोर्ट में आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीने में सरकार ने टैक्स जरिए 960 अरब रुपये जुटाए हैं। यह 1 ट्रिलियन के लक्ष्य से थोड़ा कम है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो