लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने भारत को दी नापाक नसीहत, कहा- दो परमाणु संपन्न देशों के बीच लड़ाई आत्मघाती साबित होगी

By भाषा | Updated: January 8, 2019 17:04 IST

तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिए एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता की फिर से इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि शीत युद्ध भी दोनों देशों के हित में नहीं है।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु सम्पन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी।

तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिए एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता की फिर से इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि शीत युद्ध भी दोनों देशों के हित में नहीं है।

पार्टी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘दो परमाणु सम्पन्न देशों को युद्ध के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए।

 यहां तक कि शीत युद्ध के बारे में भी नहीं क्योंकि स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है। दो परमाणु सशस्त्र देशों का युद्ध में शामिल होना आत्महत्या की तरह है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने उनके शांति प्रस्तावों पर जवाब नहीं दिया।

भारत का कहना है कि आतंकवाद और संवाद साथ-साथ नहीं हो सकता।

खान ने कहा, ‘‘भारत को एक कदम आगे बढ़ाने की पेशकश दी गई थी और हम दो कदम उठाते। लेकिन भारत ने वार्ता की पाकिस्तान की पेशकश कई बार ठुकरा दी।’’

खान ने यह भी कहा कि भारत कश्मीरी लोगों के अधिकारों को कभी नहीं कुचल पाएगा।

गौरतलब है कि 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमलों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के सर्जिकल हमले के बाद से भारत-पाक के रिश्ते तनावपूर्ण हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?