लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने पाकिस्तान की रक्षा करने में उसकी परमाणु क्षमता पर पूरा भरोसा जताया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:33 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की रक्षा करने में इसकी परमाणु क्षमता पर शनिवार को पूरा भरोसा जताया।

खान ने सामरिक बल कमान के एक परमाणु केन्द्र का दौरा किया, जो परमाणु सामग्री की सुरक्षा के लिये जिम्मेदार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में खान के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर एक शांतिपूर्ण और स्थिरता वाले माहौल को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान खान को पाकिस्तान के सामरिक कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

बयान में कहा गया है कि खान ने पाकिस्तान के सामरिक कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों और कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की और राष्ट्र की रक्षा में उसकी परमाणु क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

पाकिस्तान ने अपने परमाणु परीक्षण की याद में शुक्रवार यानी 28 मई को 'यौम-ए-तकबीर' (महानता दिवस) मनाया था।

पाकिस्तान ने भारत द्वारा पोखरण परीक्षण किये जाने के जवाब में 28 मई 1998 को परमाणु परीक्षण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना