लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान 5 सीटों से विजयी घोषित, प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ

By भाषा | Updated: August 9, 2018 23:24 IST

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष ने सभी पांच निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की लेकिन उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित कुछ मामले के कारण इस पर संशय था। 

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त:इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए चुनाव आयोग ने गुरुवार को उन्हें लाहौर सहित चार संसदीय क्षेत्रों से विजेता घोषित किया है। इस फैसले से पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री बनने का उनका रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष ने सभी पांच निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की लेकिन उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित कुछ मामले के कारण इस पर संशय था। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) की अधिसूचना से गुरुवार उनके लिए राहत की खबर आयी। ईसीपी ने लाहौर के एनए-131 निर्वाचन क्षेत्र से उनकी जीत की घोषणा की। उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के उम्मीदवार साद रफीक को हराया।

इस अधिसूचना के पहले उच्चतम न्यायालय ने लाहौर उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज कर दिया जिसने लाहौर-IX सीट से जीत की अधिसूचना जारी करने पर रोक लगा दी थी। एनए-131 लाहौर-नौ निर्वाचन क्षेत्र में करीबी मुकाबले में खान को 84,313 वोट मिले। उन्होंने रफीक को 600 से ज्यादा वोट से हराया।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना