लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव फोन कर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अपने काम से काम रखे पाक

By भाषा | Updated: December 21, 2018 04:41 IST

कश्मीर के पुलवामा में सात नागरिकों की हत्या की निंदा करने और मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद खान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को फोन किया।

Open in App

इस्लामाबाद, 20 दिसम्बरःपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से अपील की कि कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का संज्ञान लें। डॉन ने प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के हवाले से खबर दी है कि गुतारेस से टेलीफोन पर हुई बातचीत में खान ने ‘‘इन उल्लंघनों को खत्म किए जाने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को चिह्नित किया।’’ 

कश्मीर के पुलवामा में सात नागरिकों की हत्या की निंदा करने और मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद खान ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को फोन किया।

इससे अलग संघीय कैबिनेट ने अपनी बैठक में कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की निंदा की। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक इस्लामाबाद में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री खान ने की।

अपने काम से काम रखे पाक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सात भारतीय नागरिकों की मौत के मामले में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी देश में हस्तक्षेप करने के बजाए इस्लामाबाद अपने मामलों पर ध्यान दे जहां ‘‘अव्यवस्था’’ की स्थिति है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं के खान की टिप्पणी के संदर्भ में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बेहतर यह होगा कि वे अपने काम पर ध्यान लगाएं और अव्यवस्थित चल रहे आंतरिक मामलों को सुलझाएं।’’ 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर गतिविधियां चला रहे आतंकी समूहों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है और उनकी तरफ से आ रहे बयान उसकी ‘‘उच्श्रृंख्लता और दोहरेपन’’ को प्रदर्शित करता है। 

रविवार को खान ने पुलवामा में सात लोगों के मारे जाने की घटना की निंदा की थी और संयुक्त राष्ट्र में इस मामले को उठाने की धमकी दी थी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला