लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान खान ने फ्रांस के राष्ट्रपति को फोन करके कश्मीर का दुखड़ा रोया, कोई नहीं दे रहा है साथ

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:21 IST

मैक्रों ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाना चाहिये और किसी भी तीसरे पक्ष को क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा नहीं भड़कानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को फोन करके उन्हें कश्मीर के हालात से अवगत कराया।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने मैक्रों से कहा कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में "शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न" हुआ है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को फोन करके उन्हें कश्मीर के हालात से अवगत कराया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने मैक्रों से कहा कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में "शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न" हुआ है।

मैक्रों ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाना चाहिये और किसी भी तीसरे पक्ष को क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा नहीं भड़कानी चाहिए।

मैक्रों ने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा था, "मैं कुछ दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी बात करूंगा और उनसे कहूंगा कि बातचीत द्विपक्षीय स्तर पर होनी चाहिये।" बयान के अनुसार मैक्रों ने बुधवार को खान से कहा कि सभी मुद्दे "शांतिपूर्ण तरीके" से हल किये जाने चाहिये। इसके अलावा खान ने जॉर्डन के नरेश अब्दुल्ला को फोन करके कश्मीर के हालात पर चर्चा की।

किंग अबुल्ला ने तनाव कम करने और बातचीत के जरिये कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को एक और पत्र लिखकर कश्मीर के ताजा घटनाक्रम से अवगत कराया।

विदेश कार्यालय ने कहा कि कुरैशी ने 16 अगस्त की सुरक्षा परिषद की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘परमाणु मुद्दे पर भारत की गैरजिम्मेदाराना और आक्रामक बयानबाजी के बारे में पाकिस्तान की चिंताएं दोहरायी।"

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?