लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने अपने वकील को सरकारी पाकिस्तानी टेलीविजन का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 21:38 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पनामा पेपर्स लीक मामले में उनकी कानूनी टीम की अगुवाई कर चुके एक वकील को सरकारी पाकिस्तानी टेलीविजन (पीटीवी) का प्रमुख नियुक्त किया है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी।

डॉन अखबार के अनुसार वकील नईम बुखारी की संभवत: जल्दबाजी में नियुक्ति की गयी है, पिछले सप्ताह संघीय मंत्रिमंडल ने अपनी एक बैठक में उनकी नियुक्ति के लिए एक ब्योरे पर विचार किया था लेकिन पीटीवी अध्यक्ष के रूप में उन्हें लिये जाने पर मुहर नहीं लगायी थी।

अखबार के अनुसार सूचना मंत्रालय ने पीटीवी के तीन स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए ब्योरा पेश किया था और बुखारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट सैयद वसीम रजा और मशहूर लेखक असगर नदीम सईद के नामों की को प्रमुख उम्मीदवारों के रूप सिफारिश की थी। बुखारी और नदीम 65 साल से अधिक के उम्र के हैं इसलिए मंत्रालय ने मंत्रिमंडल से उनके उम्र में छूट का अनुरोध किया।

अखबार के अनुसार लेकिन पीटीवी के निदेशकों एवं अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मंत्रिमंडल द्वारा ब्योरा दोबारा सौंपे जाने के लिए कहे जाने के बाद भी सूचना मंत्रालय ने सोमवार को अपने आप ही बुखारी की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी।

मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि संघीय सरकार ने बुखारी की पीटीवी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नामांकन पर मुहर लगायी है। उनका तीन साल का कार्यकाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना