लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने दुबई के शाही परिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी का शिकार करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 15:06 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 12 जनवरी पाकिस्तान की सरकार ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम और शाही परिवार के छह अन्य सदस्यों को 2020-21 के शिकार के मौसम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी हुबारा बस्टर्ड का शिकार करने की विशेष अनुमति दी है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, इससे पहले अरब के शाही परिवार को ऐसी अनुमति देने का विरोध कर चुके प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बार व्यक्तिगत रूप से अनुमति पत्र जारी किए हैं।

सूत्रों के हवाले से दी गई खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल विभाग के उपप्रमुख ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद ये दस्तावेज जारी किए। अनुमति पत्र (परमिट) इस्लामाबाद स्थित संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास को भेज दिए गए हैं।

दुबई के शासक राशि अल-मख्तूम के अलावा जिन लोगों को परमिट जारी किए गए हैं उनमें वलीअहद (युवराज), उपशासक, वित्त और उद्योग मंत्री, पुलिस के उपप्रमुख, सेना के एक अधिकारी, शाही परिवार के दो सदस्य और एक उद्योगपति शामिल हैं।

विपक्ष में रहते हुए खान ने अरब के धनी परिवारों द्वारा संरक्षित पक्षियों के शिकार का हमेशा विरोध किया था। ये परिवार हर साल संरक्षित या लुप्तप्राय पक्षियों का शिकार करने पाकिस्तान आते हैं।

सऊदी के शाहजादा सुल्तान बिन अब्दुल अजीज सउद ने कहा था कि 2014 में उन्होंने 21 दिनों में अभयारण्यों और संरक्षित क्षेत्रों में 1,977 पक्षियों का शिकार किया जबकि उनके साथ आए लोगों ने 123 पक्षियों का शिकार किया। उस दौरान कुल 2,100 पक्षियों का शिकार किया गया।

इसकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन शिकार अभी भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?