लाइव न्यूज़ :

इमरान खान पर 'उपहार' में मिले हार को 18 करोड़ में बेचने का आरोप, पाकिस्तान में FIA शुरू हुई जांच

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2022 10:13 IST

इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है। इमरान पर उनके कार्यकाल के दौरान उपहार में मिले एक बेशकीमती हार को 18 करोड़ में बेचने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान पर कार्यकाल के दौरान तोहफे में मिले बेशकीमती हार को 18 करोड़ में बेचने का आरोप।पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी पाकिस्तान फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने शुरू की इमरान खान के खिलाफ जांच।

इस्लामाबाद: हाल में सत्ता से बेदखल हो चुके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने इमरान खान के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामला उपहार में मिले एक हार को बेचने से जुड़ा है।

एफआईए ने दरअसल इमरान खान को उनके कार्यकाल के दौरान तोहफे में मिले बेशकीमती हार को सरकारी तोशाखाना में जमा करने के बजाय एक आभूषण कारोबारी को 18 करोड़ रुपये में बेचे जाने के आरोपों पर जांच शुरू की है। 

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार उपहार में खान को मिले हार को तोशाखाने में जमा नहीं कराया गया, बल्कि पूर्व विशेष सहायक जुल्फिकार बुखारी को दे दिया गया जिन्होंने उसे लाहौर में एक सर्राफ को 18 करोड़ रुपये में बेच दिया। 

इमरान ने हार के बदले केवल कुछ हजार रुपये जमा किए!

खबर के अनुसार संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने आरोपों पर खान के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इसमें कहा गया है कि सरकारी ओहदे पर रहते हुए मिले तोहफों की आधी कीमत चुकाकर उन्हें व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में रखा जा सकता है, लेकिन खान ने सरकारी खजाने में कुछ हजार रुपये जमा किये। 

कानून के अनुसार सरकारी ओहदेदारों को मेहमानों से मिले तोहफों को तोशाखाना में जमा करना होगा। अगर वे उपहार या कम से कम उसकी आधी कीमत जमा नहीं करते तो इसे अवैध माना जाता है।

वहीं, आरोपों पर पाकिस्तान के जियो न्यूज से बात करते हुए जुल्फिकार बुखारी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हार के बारे में कभी कोई बात नहीं हुई थी और आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।

गौरतलब है कि इमरान खान को पाकिस्तान में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद नेशनल असेंबली में पेश अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा था। ये अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष की ओर से लाया गया था। इसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?