लाइव न्यूज़ :

इमरान ने संक्रमित होने के बावजूद खुद उपस्थित होकर की बैठक, जनता व विपक्ष ने की आलोचना

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:21 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद उन्होंने अपनी मीडिया टीम के सामने उपस्थित होकर बैठक की जिसके बाद से उन्हें जनता और विपक्ष द्वारा आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

मीडिया में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

खान (68) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की जांच में पिछले शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

संक्रमित होने से कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।

पाकिस्तान में चीनी टीका ‘सिनोफार्म’ ही उपलब्ध है जिसकी पहली खुराक खान ने पिछले बृहस्पतिवार को ली थी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री शिबली फराज तथा एक अन्य सांसद फैसल जावेद ने प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया था, जिसका चित्र उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला।

चित्र में खान को अपनी टीम से बात करते हुए देखा जा सकता है जिसमें फराज, जावेद, युसूफ बेग मिर्जा और जुल्फिकार अब्बास बुखारी शामिल हैं।

डॉन अखबार के मुताबिक खान ने बृहस्पतिवार को बनिगाला स्थित अपने आवास पर बैठक की थी।

विपक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री ने खुद कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया, इसलिए उन पर प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

खबर में कहा गया, “दिलचस्प बात है कि प्रधानमंत्री द्वारा पृथक-वास में रहने के बावजूद बैठक करने की घटना का कोई भी सरकारी प्रवक्ता बचाव नहीं कर सका और उनमें से बहुत से लोग इस मुद्दे पर मीडिया के सामने आने से कतराते रहे।”

सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने आश्चर्य जताया कि संक्रमित होने के बावजूद प्रधानमंत्री को खुद उपस्थित होकर बैठक करने की क्या जरूरत थी।

लोगों ने यह सवाल भी पूछे कि खान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक क्यों नहीं की।

पाकिस्तान में महामारी को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई संस्था ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार कोविड-19 के मरीज को 14 दिन के लिए पृथक-वास में रहना होता है लेकिन प्रधानमंत्री खान ने संक्रमित होने के चार दिन बाद ही बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब