लाइव न्यूज़ :

इमरान ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम की बतौर आईएसआई प्रमुख नियुक्ति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 23:22 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किए जाने को मंजूरी प्रदान की। इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को लेकर सरकार और सेना के बीच लगभग तीन हफ्ते से गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी।

सेना ने गत छह अक्टूबर को लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का प्रमुख बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक अधिसूचना पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि सरकार के साथ बिना पर्याप्त चर्चा किए इस नियुक्ति का निर्णय लिया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच मंगलवार को हुई बैठक के दौरान इस मसले को हल कर लिया गया।

बयान में कहा गया, '' यह बैठक प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के बीच आईएसआई में कमान में बदलाव और नए महानिदेशक की नियुक्ति के समय को लेकर जारी चर्चा का हिस्सा थी।''

बयान में कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के बीच अधिकारियों के नामों को लेकर अंतिम दौर की चर्चा हुई और व्यापक विचार-विमर्श के बाद लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के आईएसआई का महानिदेशक पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब