लाइव न्यूज़ :

चीन में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को कैद करना मनमाने ढंग से हिरासत में रखने का मामला है : ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 11:19 IST

Open in App

कैनबरा, 29 मई (एपी) ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश कथित जासूसी के एक मामले में बीजिंग में मुकदमे का सामना कर रहे एक चीनी-ऑस्ट्रेलियाई लेखक को कैद करने को मनमाने ढंग से हिरासत में रखने का मामला मानता है।

यांग हेंगजुन के मुकदमे पर बृहस्पतिवार को बंद कमरे में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने एक बयान में कहा, ‘‘डॉ. यांग तथा ऑस्ट्रेलिया को जांच और आरोपों की सूचना उपलब्ध न कराने समेत इस मामले में हमारी चिंताओं को देखते हुए हम इसे एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को मनमाने ढंग से हिरासत में रखने का मामला मानते हैं।’’

आस्ट्रेलिया ने पिछले साल जुलाई में एक यात्रा परामर्श में अपने नागरिको को आगाह किया था कि अगर वे चीन जाते हैं तो उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में रखने का खतरा है।

ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास ने इस चेतावनी को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘भ्रामक’’ बताया था।

पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के अधिकारी शुक्रवार को यांग से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि आस्ट्रेलिया ‘‘इस मुश्किल वक्त में’’ उनके तथा उनके परिवार के साथ खड़ा है।

आस्ट्रेलिया के राजदूत ग्राहम फ्लेचर को बृहस्पतिवार को अदालत में प्रवेश करने नहीं दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक