लाइव न्यूज़ :

‘क्वाड’ भागीदारों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण : बाइडन प्रशासन के अधिकारी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 12:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 फरवरी अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि ‘क्वाड’ स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत समेत अमेरिका के निकटतम सहयोगियों के साथ मिल कर काम करने की एक मिसाल है।

‘क्वाड’ चार देशों - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का एक अनौपचारिक सुरक्षा समूह है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने रोजाना संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि क्वाड, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हित में अमेरिका और भारत समेत हमारे करीबी भागीदारों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्वाड को गतिशील और महत्वपूर्ण क्षमता के रूप में देखते हैं और यही कारण है कि हम समुद्री सुरक्षा के साथ ध्यान दिए जाने वाले अन्य क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ कर रहे है। इसके साथ ही मौजूदा समय को परिभाषित करने वाले मुद्दों पर भी हम क्वाड के सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कोविड-19 महामारी, जलवायु जैसे विषय भी हैं।

प्राइस उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि जो बाइडन प्रशासन ‘क्वाड’ सम्मेलन के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय घोषणा करने के लिए हमारे पास कोई ब्योरा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला