लाइव न्यूज़ :

सीनेट में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग, 21 जनवरी से शुरू हो सकती है कार्यवाही

By स्वाति सिंह | Updated: January 16, 2020 05:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप के खिलाफ महाभियोग अब सीनेट में चलेगा। सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद के निचले सदन में चल रही महाभियोग की कार्यवाही को ऊपरी सदन सीनेट भेजने के पक्ष में सांसदों ने बुधवार को वोट किया। सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग अब सीनेट में चलेगा। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग मामले की सुनवाई सीनेट 21 जनवरी को शुरू कर सकता है। सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैककॉनेल ने यह जानकारी दी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पैलोसी के बुधवार को मतदान करने और महाभियोग की सुनवाई के प्रस्ताव को सीनेट के पास भेजने की बात कही थी जिसके बाद मैककोनेल का यह बयान आया है।

अमेरिका की 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट पार्टी के पास बहुमत है। इससे पहले चीफ जस्टिस इस सप्ताह ज्यूरी के सदस्यों के तौर पर सीनेटरों को शपथ दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में निम्न सदन ने ट्रम्प पर यूक्रेन के नवनिर्वाचित नेता पर डेमोक्रेट नेता के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?