लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में टीकाकरण पकड़ेगा गति, रोजाना दी जा रही खुराकों में 70 प्रतिशत की होगी वृद्धि

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:54 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 24 जून सिंगापुर, द्विपीय देश में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण की गति को शनिवार से तेज करेगा और रोजाना दी जा रही टीके की खुराक की संख्या 80 हजार की जाएगी जो मौजूदा रोजाना 47 हजार खुराक से 70 प्रतिशत अधिक होगी।यह जानकारी यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दी।

द स्ट्रेट टाइम्स अखबार के मुताबिक यह वृद्धि टीके की खुराकों की आपूर्ति बढ़ने के मद्देनजर की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय को उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में जुलाई के मध्य तक के लिए 50 हजार नए स्लॉट (रोजाना) उपलब्ध कराएगा ताकि लोग पहली खुराक के लिए समय ले सके।

खबर में स्वास्थ्य मंत्री ओंग यि कुंग के हवाले से बताया गया कि अगर योजना के तहत टीकों की आपूर्ति जारी रही तो जुलाई के मध्य तक टीकाकरण के इच्छुक सभी लोगों को टीके की पहली खुराक मिल जाएगी।

ओंग ने बताया कि सिंगापुर में बुधवार तक कोविड-19 से बचाव के लिए 50 लाख टीक की खुराक दी गई है। चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक 30 लाख लोगों को यानी सिंगापुर की आबादी के 53 प्रतिशत हिस्से को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें से करीब 20 लाख यानी 36 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है और उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा