लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण जल्द शुरू होगा

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:51 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 19 दिसंबर चीन सर्दियों से शुरू करके वसंत के मौसम तक प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण शुरू करेगा जिनमें चिकित्सा उपचार एवं रोग नियंत्रण क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पहले टीका लगाया जाएगा और उसके बाद सामूहिक टीकाकरण आरंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनएचसी के रोग नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी कुई गांग ने संवाददाताओं को बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में वे लोग भी शामिल होंगे जो उन काउंटी तथा क्षेत्रों में काम या पढ़ाई के लिहाज से जाने की योजना बना रहे हैं जहां पर वायरस के संक्रमण का जोखिम अधिक है।

उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 के मामलों पर नियंत्रण करने तथा उन्हें रोकने का दबाव कम होगा और घरेलू स्तर पर महामारी फैलने का जोखिम भी कम होगा।

कुई के मुताबिक, दो चरणों में होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक परिवहन, गोश्त बाजार, चिकित्सा उपचार, रोग नियंत्रण, विमानन क्षेत्र आदि में काम करने वालों को पहले टीका लगाया जाएगा।

हालांकि सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम कब से प्रारंभ होगा, इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।

चीन में निर्मित टीकों का ब्राजील समेत एक दर्जन से अधिक देशों में परीक्षण चल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म के टीके को मंजूरी दे दी है।

चीन के अधिकारियों ने कहा है कि वायरस को फैलने से मोटे तौर पर रोक लिया गया है। और शनिवार को संक्रमण के महज तीन नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आपात इस्तेमाल प्रावधान के तहत दस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है और परीक्षण के दौरान कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिले हैं।

चीन में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पांच तरह के टीकों पर ध्यान दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा