लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए जरूरी मदद की पूरी श्रृंखला तत्काल भेज रहे हैं : राष्ट्रपति बाइडन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:14 IST

Open in App

: ललित के झा :

वाशिंगटन, 28 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि देश भारत को हर वह मदद भेज रहा है जिसकी कोविड-19 के खिलाफ जंग में उसे जरूरत पड़ेगी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत ने भी पिछले साल यही किया था जब उनके देश को जरूरत पड़ी थी।

बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को विस्तार से चर्चा की थी और इस घातक बीमारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में देश के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की थी।

बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम मदद की पूरी श्रृंखला तत्काल भेज रहे हैं जिसकी उन्हें जरूरत है, इनमें रेमडेसिविर और अन्य दवाएं भी शामिल हैं जो इसका सामना करने में सक्षम हैं।”

उन्होंने कहा, “हम टीका बनाने की प्रणाली के लिए जरूरी असल मशीनी हिस्सों को भेज रहे हैं और यह भेजा भी जा चुका है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से इस बात पर भी चर्चा की कि अमेरिका भारत को असल टीके कब भेज पाएगा।

उन्होंने कहा, “फिलहाल दिक्कत यह है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नोवावैक्स और अन्य संभावित टीके हमारे पास हों और मेरे विचार में हम टीके साझा करने की स्थिति में होंगे और दूसरे देशों के बारे में भी जानकारी जुटा पाएंगे जिन्हें वाकई में इनकी जरूरत है।”

बाइडन ने कहा, “मुझे यह बता देना चाहिए कि शुरुआत में जब हम तकलीफ में थे, भारत ने हमारी मदद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना