लाइव न्यूज़ :

IMF ने पाकिस्तान को कर्ज देने से पहले रखी बड़ी शर्त, चीन को लेकर लिखित में मांगी गारंटी

By विकास कुमार | Updated: April 16, 2019 11:54 IST

सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान के ऊपर हर साल चीन का 3 बिलियन डॉलर कर्ज का चढ़ जायेगा जो अगले 30 साल में इन तमाम प्रोजेक्ट्स को पूरा करते-करते 90 बिलियन डॉलर का हो जायेगा.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था 300 अरब डॉलर की है और पाकिस्तान के ऊपर विदेशी कर्ज 95 अरब डॉलर को पार कर चुकी है.2030 तक पाकिस्तान के ऊपर चीन का 40 बिलियन डॉलर का कर्ज हो जायेगा.सीपीईसी में अस्सी फीसदी पैसा चीन का लगा है जिसमें 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट पूरे भी हो चुके हैं.

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दम तोड़ने के क़गार पर खड़ी है. सऊदी अरब, यूएई और चीन से कर्ज प्राप्त करने के बाद इमरान खान ने IMF का दरवाजा खटखटाया था. पाकिस्तान 13 वीं बार IMF के पास अपनी अर्थव्यवस्था को उबारने का गुहार लेकर गया है. लेकिन इस बार स्थितियां अनुकूल नहीं दिख रही हैं. 

आईएमएफ ने इस बार पाकिस्तान से लिखित गारंटी मांगी है कि बेलआउट पैकेज मिलने के बाद वो इस पैसे का इस्तेमाल चीनी कर्ज को चुकाने में नहीं करेगा. 

CPEC से बदहाल पाकिस्तान 

चीन-पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर के तहत चीन पाकिस्तान में 62 अरब डॉलर की राशि निवेश कर रहा है जिससे पाकिस्तान के ऊपर चीन का कर्ज अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक पाकिस्तान के ऊपर चीन का 40 बिलियन डॉलर का कर्ज हो जायेगा, जिसे चुकाना पाकिस्तान के वश में नहीं होगा. 

सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान के ऊपर हर साल चीन का 3 बिलियन डॉलर कर्ज का चढ़ जायेगा जो अगले 30 साल में इन तमाम प्रोजेक्ट्स को पूरा करते-करते 90 बिलियन डॉलर का हो जायेगा.

IMF ने बढ़ाई चिंता 

पाकिस्तान ने आईएमएफ से 12 बिलियन डॉलर (84,000 करोड़) का कर्ज मांगा था लेकिन अमेरिका ने आईएमएफ को कर्ज देने से पहले चीनी कर्ज को लेकर जानकारी लेने का आदेश दिया था. अमेरिका की चेतावनी के बाद आईएमएफ ने पाकिस्तान को लेकर यह कदम उठाया है. 

चीन हमेशा कर्ज सम्बन्धी जानकारियों को साझा करने को लेकर विरोध जताता रहा है. अमेरिका आईएमएफ का सबसे बड़ा अंशदाता है और आईएमएफ में कूल 18% वोट हैं. पाकिस्तान के सहयोगी चीन का कुल वोट 6.49 है. पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था 300 अरब डॉलर की है और पाकिस्तान के ऊपर कुल विदेशी कर्ज 95 अरब डॉलर को पार कर चुकी है.

सीपीईसी के रास्ते आर्थिक घेरेबंदी 

चीन का प्रभुत्व जिस तरह से पाकिस्तान में बढ़ रहा है उसने दुनिया के बाकि देशों को चकित कर दिया है. सीपीईसी में अस्सी फीसदी पैसा चीन का लगा है जिसमें 40 प्रतिशत प्रोजेक्ट पूरे भी हो चुके हैं. पाकिस्तान चीन के कर्ज में बुरी तरह फंस चूका है जिसका खामियाजा देश को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है.

सीपीईसी प्रोजेक्ट्स के तहत जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनमें इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री और मशीनें चीन से ही आयात की जा रही हैं, जिसके कारण पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खाली होता जा रहा है. यहीं नहीं पाकिस्तान चीन में अपने मजदूरों और लोगों के लिए ग्वादर शहर में एक कॉलोनी का निर्माण कर रहा है जहां केवल चीनी नागरिक ही रहेंगे.

टॅग्स :पाकिस्तानचीनइमरान खानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल