लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ ने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये 650 अरब डॉलर के विस्तार को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्यकारी बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आर्थिक रूप से कमजोर राष्ट्रों की मदद के लिये संसाधनों में 650 अरब अमेरिकी डॉलर के विस्तार को मंजूरी दी है।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा ने शुक्रवार को कहा कि 190 राष्ट्रों को कर्ज देने वाले संस्थान के इतिहास में अपनी तरह के सबसे बड़े विस्तार वाली यह नयी मदद “दुनिया के लिये एक उत्साहवर्धक सहायता” होगी।

वित्त पोषण विस्तार के आकार को संदर्भ में रखने के लिये आईएमएफ ने 2008 के वित्तीय संकट के बाद एसडीआर भंडार में 250 अरब डॉलर की वृद्धि को मंजूरी दी थी।

यह ट्रंप प्रशासन द्वारा अपनाए गए रुख के विपरीत था और यह फरवरी में शुरू हुआ जब बाइडन प्रशासन ने इसके पीछे प्रयास शुरू किए।

कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों ने वित्त पोषण पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि आईएमएफ के विस्तारित संसाधन से चीन,रूस और ईरान जैसे अमेरिका के दुश्मनों को फायदा होगा। अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों ने हालांकि इस मदद का पुरजोर समर्थन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?