लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में जासूसी अभियान को लेकर आइकिया पर 12 लाख डॉलर का जुर्माना

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:25 IST

Open in App

वर्साय, 15 जून (एपी) फ्रांस की एक अदालत ने फर्नीचर व घर की साज-सज्जा संबंधी सामान की बिक्री करने वाली दिग्गज कंपनी आइकिया पर फ्रांस में संघ के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और कुछ अप्रसन्न ग्राहकों की जासूसी का अभियान चलाने को लेकर 10 लाख से ज्यादा यूरो (12 लाख अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना और हर्जाना लगाया है।

आइकिया फ्रांस के दो पूर्व कार्यकारियों को दोषी पाया गया और योजना को लेकर उन्हें जुर्माने के साथ ही निलंबित कारावास की सजा सुनाई गई है।

हाई प्रोफाइल मुकदमे के 13 अन्य प्रतिवादियों में से कुछ को बरी कर दिया गया जबकि कुछ को निलंबित सजा सुनाई गई है।

इस गलत कृत्य का खुलासा करने में मदद करने वाले आइकिया के पूर्व कर्मी अबेल अमारा ने फैसले को “नागरिकों की सुरक्षा में बड़ा कदम बताया…मुझे इस बात की खुशी है कि फ्रांस में न्याय है।”

वर्साय अदालत में न्यायाधीशों ने पाया कि आइकिया की फ्रेंच सहायक कंपनी ने 2009 से 2012 के बीच गड़बड़ी पैदा करने वाले कर्मियों को अलग करने तथा शिकायत करने वाले ग्राहकों के लिये जासूसी का इस्तेमाल किया।

मजदूर संघों का आरोप है कि आइकिया फ्रांस ने अवैध तरीके से पुलिस फाइल हासिल करने और अवैध रूप से व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने जैसे फर्जी तरीकों से व्यक्तिगत आंकड़े जुटाए। आइकिया फ्रांस के वकीलों ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि कंपनी की “सामान्य रूप से जासूसी” की कोई रणनीति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना