लाइव न्यूज़ :

आईआईटी के अनुसंधाकर्ताओं ने सड़क हादसों को रोकने के लिए स्मार्ट प्रणाली विकसित की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के अनुसंधाकर्ताओं ने दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए एक स्मार्ट सड़क निगरानी प्रणाली विकसित की है।

नवोन्मेष का पेटेंट हासिल कर चुकी टीम का कहना है कि ‘माइक्रो-इलेक्ट्रो-मेकैनिकल सिस्टम्स (एमईएमएस) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी)’ का इस्तेमाल वाहनों की गति का पता लगाने, वाहनों की गिनती करने और यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए किया जा सकता है।

आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में सहायक प्रोफेसर के वी उदय ने कहा कि यह तकनीक दुर्घटना संभावित विभिन्न मोड़ पर न केवल हादसों का जोखिम कम करेगी, बल्कि यातायात प्रबंधन में मानव हस्तक्षेप को कम करने के साथ ही संबंधित निर्णय लेने में भी मदद करेगी।

प्रणाली विकसित करने वाली टीम का दावा है कि यह प्रणाली बारिश, हिमपात, धुंध या खराब दृश्यता स्थितियों सहित हर मौसम में काम करने में सक्षम होगी।

टीम के अन्य सदस्यों में संस्थान के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग से नमन चौधरी और शिशिर अस्थाना, विद्युतीय अभियांत्रिकी विभाग से अमुधान मुथैया तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग से निधिका कडेला शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला