लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में आईआईटी, मुंबई के पूर्व छात्रों ने संस्थान के लिए पांच करोड़ डॉलर का दान एकत्र किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:34 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 22 जुलाई प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के अमेरिका में स्थित पूर्व छात्र समूह ने संस्थान के लिए 3,300 से अधिक दानदाताओं की मदद से जुटाए गए पांच करोड़ डॉलर उसे दान करने की घोषणा की है।

एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि आईआईटी मुंबई में छात्रों, पूर्व छात्रों, संकाय और अनुसंधान को सहायता देने के लिए स्थापित किए गए अमेरिका के गैर लाभकारी परमार्थ संगठन ‘आईआईटी, मुंबई हैरिटेज फाउंडेशन’ (आईआईटीबीएचएफ) ने एक डिजिटल समारोह में यह जानकारी दी, जिसमें संस्थान के कई पूर्व छात्रों और पूर्व एवं मौजूदा निदेशकों ने हिस्सा लिया।

आईआईटीबीएचएफ ने 19 जुलाई को संस्थान के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। आयोजकों के अनुसार, 3,300 से अधिक दान दाताओं से पांच करोड़ डॉलर की राशि एकत्र की गई थी। संगठन ने 575 छात्रवृत्तियों में मदद की है, जिससे लगभग 5,000 छात्रों को लाभ हुआ है । उसने 25 प्रमुख केंद्रों, स्कूलों और प्रयोगशालाओं के निर्माण और स्थापना के लिए भी वित्तीय मदद दी है।

आईआईटीबी हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष डी सी अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह हमारी नींव को याद करने, हमारी उपलब्धियों की खुशी मनाने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का अवसर है।’’

आईआईटी मुंबई के निदेशक सुभाशीष चौधरी ने पिछले 25 वर्ष में मिले योगदान के लिए हेरिटेज फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला