लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में हिंसा नहीं रुकी तो अभूतपूर्व संख्या में होगी लोगों के जीवन की क्षति: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:41 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 26 जुलाई संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में हिंसा में यदि उल्लेखनीय रूप से कमी नहीं हुई तो इस युद्धग्रस्त देश में पिछले एक दशक के दौरान वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा असैन्य नागरिकों के मारे जाने की आशंका है।

‘अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता अभियान’ (यूएनएमए) की साल 2021 की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल अब तक 5,183 सैन्य नागरिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 1,659 लोगों की मौत हुई है और 3,524 लोग घायल हुए हैं, जो कि इसी दौरान 2020 की तुलना में 47 प्रतिशत ज्यादा है।

रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर 2021 में अफगानिस्तान में उल्लेखनीय रूप से हिंसा में कमी नहीं आई तो 2009 में यूएनएमए की शुरुआत से लेकर अब तक एक साल में सबसे ज्यादा सैन्य नागरिकों की मौत दर्ज हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि एक मई से अब तक मारे गए या घायल हुए असैन्य नागरिकों की संख्या में वृद्धि चिंता का कारण है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय फौजें अफगानिस्तान से जा रही हैं और तालिबान के फिर से मजबूत होने से लड़ाई तेज हो गई है।

अफगानिस्तान के लिए महासचिव की विशेष प्रतिनिधि डेबोराह लीयोंस ने कहा, “मैं तालिबान और अफगान नेताओं से आग्रह करती हूं कि वे युद्ध की गंभीरता और नागरिकों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का संज्ञान लें। रिपोर्ट में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि हिंसा को नहीं रोका गया तो अभूतपूर्व संख्या में अफगान नागरिकों के जीवन की क्षति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना