लाइव न्यूज़ :

अगर जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो कुओमो को इस्तीफा देना चाहिए: बाइडन

By भाषा | Updated: March 17, 2021 08:58 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 17 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर जांच में न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि होती है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

बाइडन ने मंगलवार को ‘एबीसी न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बयान दिया, जो बुधवार सुबह प्रसारित होगा।

प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफानोपोलोस ने उनसे सवाल किया था कि अगर जांच में महिलाओं के दावों की पुष्टि हुई तो क्या कुओमो को इस्तीफा देना चाहिए?

बाइडन ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ जी हां।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अंतत: उन पर मुकदमा भी चलाया जाएगा।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सामने आकर अपनी बात रखने के लिए हिम्मत चाहिए, इन दावों को गंभीरता से लेना चाहिए। इनकी जांच होनी चाहिए, जो कि अभी चल भी रही है।’’

कुओमो पर उनके स्टाफ की पूर्व कर्मियों सहित छह महिलाओं ने यौन उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। कुओमो सभी आरोपों को खारिज करते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर चुके हैं।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स मामले की जांच की अगुवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल