लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कंपनी से समझौता नहीं होने पर ट्रंप ने टिकटॉक को दी बंद करने की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 22, 2020 11:58 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि तो अगर हम इसे (टिकटॉक) बचा सकते होंगे, तो हम बचाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे काम करेंगे... वे दोनों बेहतरीन कंपनियां हैं... ओरेकल और वालमार्ट। (ओरेकल के सीईओ) लैरी एलिसन काफी प्रतिभाशाली हैं।डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप का दो अमेरिकी कंपनियों वालमार्ट और ओरेकल के साथ संभावित सौदा अगर नहीं हो पाता है, तो वह इस ऐप को बंद कर देंगे।

ट्रंप ने इससे पहले भी चीन की बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि इससे बचने के लिए ऐप के अमेरिकी परिचालन का नियंत्रण किसी अमेरिकी कंपनी को देना होगा। ट्रंप का आरोप है कि इस ऐप के जरिए चीन को अमेरिकी नागरिकों के निजी डेटा तक पहुंच मिलती है।

अमेरिका में टिकटॉक के 10 करोड़ से अधिक उपयोकर्ता हैं। ट्रंप ने अपने ताजा बयान से एक दिन पहले ओरेकल तथा वालमार्ट के टिकटॉक में हिस्सेदारी लेने की बात कही थी। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘इस पर काम चल रहा है। मैंने शुरुआती सहमति दी है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘वे काम करेंगे... वे दोनों बेहतरीन कंपनियां हैं... ओरेकल और वालमार्ट। (ओरेकल के सीईओ) लैरी एलिसन काफी प्रतिभाशाली हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘‘तो अगर हम इसे (टिकटॉक) बचा सकते होंगे, तो हम बचाएंगे। और अगर ऐसा नहीं हो सकेगा, तो हम इसे बंद कर देंगे।’’ ट्रंप ने कहा कि इन कंपनियों ने एक शुरुआती समझौता किया है और उनके लिए सुरक्षा का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल