लाइव न्यूज़ :

निक्की हेली ने दी सीरिया को चेतावनी, कहा-अगर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल फिर किया तो अमेरिका प्रतिक्रिया के लिए तैयार

By भाषा | Updated: April 15, 2018 01:27 IST

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 14 अप्रैल: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने शनिवार को कहा कि अगर सीरिया फिर से रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका प्रतिक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेरिका , ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह दूमा शहर में संदिग्ध रासायनिक हमले की प्रतिक्रिया में की गई है। 

हेली ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लक्ष्मण रेखा खींच दी है और अमेरिका सीरिया पर दबाव बनाए रखेगा। उन्होंने कहा , 'कल की सैन्य कार्रवाई से हमारा संदेश पूरी तरह स्पष्ट है। अमेरिका असद शासन को रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने देगा।' 

हेली ने आरोप लगाया कि सुरक्षा परिषद और रूस रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने वालों को जवाबदेह ठहराने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उधर , पाकिस्तान ने सीरिया के हालात को लेकर 'गंभीर चिंता' जताई और सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करें तथा सीरिया संकट को हल करें। 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकासीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल