लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा- सत्ता में आने पर भारत के साथ संबंध और मजबूत करना प्राथमिकता होगी

By भाषा | Updated: July 2, 2020 11:40 IST

‘बीकन कैपिटल पार्टनर्स’ के प्रमुख एवं सीईओ एलन लेवेंथल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ने कहा है कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं, तो अमेरिका के ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ भारत के साथ संबंध मजबूत करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।भारत के अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होने संबंधी सवाल पर बाइडेन ने कहा, ‘‘ यह रणनीतिक साझेदारी हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण है।’’

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर नवम्बर में वह चुनाव जीत जाते हैं, तो अमेरिका के ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ भारत के साथ संबंध मजबूत करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। बाइडेन ने बुधवार को चंदा एकत्रित करने के लिए ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के संबंधों पर किए गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘भारत को हमारी और अपनी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में हमारा साझेदार होने की आवश्यकता है।’’

‘बीकन कैपिटल पार्टनर्स’ के प्रमुख एवं सीईओ एलन लेवेंथल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका ‘‘स्वाभाविक साझेदार’’ है।

भारत के अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होने संबंधी सवाल पर बाइडेन ने कहा, ‘‘ यह रणनीतिक साझेदारी हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण है।’’ उप राष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है।’’

बाइडेन ने कहा, ‘‘हमारे संबंधों में महान प्रगति के द्वार खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी सामरिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बाइडेन प्रशासन में एक उच्च प्राथमिकता थी और अगर में राष्ट्रपति चुना गया, तो आगे भी एक उच्च प्राथमिकता होगी।’’

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तरीकों पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा, ‘‘ ट्रम्प ने शुरुआत से ही चेतावनी को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से मना किया और फिर देश की रक्षा करने में नाकाम रहे। ’’

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल