लाइव न्यूज़ :

चीन ने अगर कोरोना वायरस की सबसे पहले वैक्सीन बना ली तो क्या अमेरिका करेगा उसके साथ काम? ट्रंप ने दिया ये जवाब

By प्रिया कुमारी | Updated: July 23, 2020 08:52 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर कोई भी देश अमेरिका से पहले कोरोना वैक्सीन बना लेता है तो अमेरिका उसके साथ काम करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका चीन सहित किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है।उन्होंने कोरोना के वैक्सीन को लेकर बताया कि अमेरिका में कोरोना के इलाज और वैक्सीन में काफी प्रगति हुई है।

कोरोना महामारी के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी देश रात-दिन बनाने में जुटे हैं लेकिन अमेरिका द्वारा दी जानकारी के मुताबिक वो वैक्सीन बनाने के बिल्कुल करीब है। इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है अगर वे सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बना लेते हैं तो।

यदि चीन सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बना लेता है तो अमेरिका क्या चीन के साथ भी काम करने को तैयार है? इस सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है जो हमे अच्छा रिजल्ट दे सकता है।

 उन्होंने कोरोना के वैक्सीन को लेकर बताया कि अमेरिका में कोरोना के इलाज और वैक्सीन में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हम वैक्सीन डेवलपमेंट और इलाज के लिहाज से अच्छा काम कर रहे हैं। एक संभावित वैक्सीन उम्मीद से बहुत जल्द आने वाला है और वो वैक्सीन तुरंत उपलब्ध भी हो जाएगा अमेरिकी सेना इसे वितरित करने में सहायता करेगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हमने कोरोना वायरस बीमारी से बहुत कुछ सीखा है और हम जानते हैं कि इसके चपेट में कौन हैं और उन्हें बचाने की दिशा में बढ़ रहे हैं।' ट्रंप ने भरोसा दिया है कि कोरोना वायरस का टीका उम्मीद से जल्दी आ जाएगा।  

पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस ने जन-जीवन अस्थ-व्सस्थ कर दिया है। पूरी दुनिया में अबतक 1,40,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस महामारी को रोकने के लिए कई देश कोरोना के वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल