लाइव न्यूज़ :

‘चीन कोविड-19 पर अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व से इंकार करता है तो अमेरिका प्रतिक्रिया पर विचार करेगा’

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:08 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जून अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि अगर यह पता चलता है कि बीजिंग कोविड-19 की उत्पत्ति और प्रसार के संबंध में अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को निभाने से इंकार कर रहा है तो उस सूरत में अमेरिका अपने मित्रों एवं सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करके चीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पर विचार करेगा।

सुलिवन ने सीएनएन के साथ साक्षात्कार में कहा, '' इस बिंदु पर हम कोई चेतावनी या धमकी नहीं देने जा रहे। हम अंतराष्ट्रीय समुदाय को लगातार सहयोग जारी रखने जा रहे हैं। अगर यह पता चलता है कि चीन अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को निभाने से इंकार करता है, तो हमें इस बिंदु पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर विचार करना पड़ेगा और ऐसा करने से पहले हम अपने सहयोगियों और साझेदारों से चर्चा करेंगे।''

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति की तह तक जाने के लिए जो बाइडन प्रशासन के पास दो रास्ते हैं। एक रास्ता तो खुफिया समुदाय मूल्यांकन का है, जिसका राष्ट्रपति जो बाइडन ने आदेश दिया था और जिसको लेकर अगस्त में रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरा रास्ता अंतरराष्ट्रीय जांच है जिसकी अगुवाई विश्व स्वास्थ्य संगठन करे।

सुलिवन ने कहा कि बाइडन प्रशासन इस मसले पर तस्वीर साफ करने के लिए अपनी क्षमताओं और अपने संसाधनों का उपयोग करने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक