लाइव न्यूज़ :

मामले इसी दर से बढ़ते रहे तो अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी: बांग्लादेश सरकार की चेतावनी

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:22 IST

Open in App

ढाका, 25 जुलाई बांग्लादेश की सरकार ने रविवार को चेतावनी दी कि ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के बाद कोरोना वायरस से होने वाली मौतों और संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंताओं के बीच, अगर कोविड​​​​-19 के मामले मौजूदा गति से बढ़ते रहे तो अस्पतालों में मरीजों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

बांग्लादेश में वर्तमान समय में कोविड-19 मामलों और मौतों में नये सिरे से वृद्धि देखी जा रही है। बांग्लादेश में रविवार को कोविड-19 के 11,291 नये मामले सामने आये जबकि 228 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

सरकार ने पिछले हफ्ते ईद-उल-अजहा त्योहार के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन में ढील दी थी। हालांकि, शुक्रवार को सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिनों के लिए "सख्त" राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया।

‘द डेली स्टार’ अखबार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि नये मामलों को कम करने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सभी को प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए।

मलिक ने यहां बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमयू) कन्वेंशन सेंटर का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि मरीजों की संख्या बढ़े। मरीजों की संख्या कम करने के लिए हमें संक्रमण को कम करना होगा।’’

उन्होंने देश भर के कई शहरों में बढ़ती संक्रमण दर पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी, ''अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता रहा तो अस्पतालों में कोई जगह नहीं बचेगी।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोरोना वायरस की स्थिति को नियंत्रण में नहीं लाया गया तो यह देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा, जो हम नहीं चाहते हैं। इसलिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का कोई विकल्प नहीं है।’’

खबर में कहा गया है कि 200 गहन देखभाल इकाइयों और उच्च निर्भरता इकाइयों सहित 1,000 बिस्तरों वाला बीएसएमएमयू फील्ड अस्पताल अगले शनिवार से काम करना शुरू कर देगा।

शनिवार को भारत ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन में 200 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप बांग्लादेश भेजी।

बांग्लादेश में कोविड​​​-19 मामलों के बारे में विवरण देते हुए, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 228 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,274 हो गई।ढाका में 69 मौतें हुईं।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 30.04 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 11,291 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कुल मामले बढ़कर 11,64,635 हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला