लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियार त्यागने को तैयार उत्तर कोरिया का 'तानाशाह' किम जोंग उन, रखी ये शर्त

By भाषा | Updated: April 30, 2018 06:24 IST

कोरियाई प्रायद्वीप तकनीकी रूप से जंग की स्थिति में है क्योंकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध को संघर्ष विराम के लिए जरिए रोका गया था। शांति संधि के जरिए नहीं। 

Open in App

सोल, 30 अप्रैल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने ऐतिहासिक शिखर वार्ता में दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष से कहा कि अगर अमेरिका कोरियाई युद्ध को औपचारिक रूप से खत्म करने का वचन दे और उत्तर कोरिया पर हमला नहीं करने का वादा करे तो उनका देश परमाणु हथियारों को त्यागने को तैयार है। 

सोल में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मून और किम के बीच हुई शिखर वार्ता में किम जोंग उन ने कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी से निरस्तीकरण करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया था।

वहीं मून के प्रवक्ता यून यंग- चान के मुताबिक किम ने कहा , ‘‘एक बार हम बात करना शुरू कर दें तो अमेरिका जान जाएगा कि मैं ऐसा इंसान नहीं हूं कि दक्षिण कोरिया, प्रशांत या अमेरिका पर परमाणु हथियार से हमला करूंगा।’’ 

यून ने किम के हवाले से कहा , ‘‘अगर हम जल्दी जल्दी बैठकें करें ,अमेरिका के साथ विश्वास बहाली कर पाए और युद्ध को खत्म करने और गैर आक्रामकता संधि का वादा मिले तो हमें अपने परमाणु हथियार रखकर मुश्किल में जीने की क्या जरूरत है ?’’ 

कोरियाई प्रायद्वीप तकनीकी रूप से जंग की स्थिति में है क्योंकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध को संघर्ष विराम के लिए जरिए रोका गया था। शांति संधि के जरिए नहीं। 

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल