लाइव न्यूज़ :

आइसलैंड ने पहली बार महिला बहुमत वाली संसद का चुनाव किया

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:24 IST

Open in App

रिक्जेविक (आइसलैंड), 26 सितंबर (एपी) आइसलैंड ने महिलाओं के बहुमत वाली संसद को चुना है, जो उत्तरी अटलांटिक के द्वीपीय राष्ट्र में लैंगिक समानता के लिए एक मील का पत्थर है।

रविवार को मतगणना संपन्न होने पर महिला उम्मीदवारों ने आइसलैंड की 63 सदस्यीय संसद ‘अल्थिंग’ में 33 सीटों पर सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री कैटरीन जेकब्सडॉटिर के नेतृत्व वाली निवर्तमान गठबंधन सरकार में तीन दलों ने शनिवार को हुए मतदान में कुल 37 सीटें जीतीं। गठबंधन को पिछले चुनाव की तुलना में दो सीटें अधिक मिली है और सत्ता में बने रहने की संभावना नजर आ रही है।

राजनीति की प्रोफेसर सिल्जा बारा ओमर्सडॉटिर ने कहा कि पिछले एक दशक से वामपंथी दलों द्वारा लागू लैंगिक कोटा आइसलैंड के राजनीतिक आयाम में एक नया मानदंड बनाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवारों का चयन करते समय लैंगिक समानता की उपेक्षा करना अब स्वीकार्य नहीं है।’’

जनमत सर्वेक्षण में वामपंथी दलों की जीत का संकेत दिया गया था, जिसमें 10 पार्टियों के बीच सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा थी। लेकिन, मध्य दक्षिणपंथी ‘इंडिपेंडेंस पार्टी’ को सबसे ज्यादा मत मिले और उसने 16 सीटें जीती। इन 16 सीटों में सात पर महिलाओं की जीत हुई। मध्यमार्गी ‘प्रोग्रेसिव पार्टी’ ने सबसे बड़ी बढ़त हासिल की और 13 सीटें जीतने में कामयाब रही। पिछली बार की तुलना में प्रोग्रेसिव पार्टी को पांच अधिक सीटें पर जीत मिली।

चुनाव से पहले दोनों पार्टियों ने जेकब्सडॉटिर की वामपंथी ‘ग्रीन पार्टी’ के साथ गठबंधन सरकार का गठन किया था। जेकब्सडॉटिर की पार्टी ने कई सीटें गंवाईं, लेकिन चुनावी पूर्वानुमान को खारिज करते हुए आठ सीटें बरकरार रखीं।

तीनों सत्तारूढ़ दलों ने यह घोषणा नहीं की है कि वे एक और कार्यकाल के लिए क्या साथ काम करेंगे, लेकिन मतदाताओं के मजबूत समर्थन को देखते हुए ऐसा लगता है कि वे साथ आएंगे। नयी सरकार बनने और घोषणा करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला