लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोध के प्रतीक भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:17 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, सात दिसंबर रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) ने यह जानकारी दी।

एएनसी ने एक बयान में बताया कि इब्राहिम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को घर पर ही निधन हो गया।

ट्विटर पर साझा किए गए बयान में पार्टी ने कहा, ‘‘ एएनसी को इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम के निधन के बारे में पता चला है। हम उनकी पत्नी, बच्चों, परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। कॉमरेड एबी, लंबे समय तक एएनसी के सदस्य रहे, एक देशभक्त जिन्होंने विनम्रता, समर्पण तथा उत्कृष्टता के साथ अपने देश की सेवा की।’’

इब्राहिम को कॉमरेड एबी भी कहा जाता था।

इब्राहिम ने नेल्सन मंडेला और अहमद कथराडा के साथ राजनीतिक बंदी के रूप में रोबेन द्वीप पर कई साल जेल में बिताए थे। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के आंदोलन पर रोक लगाने वाले कानूनों का उल्लंघन करने पर पिता को दो बार गिरफ्तार किए जाने के बाद, इब्राहिम 13 साल की उम्र में ही मुक्ति संग्राम का हिस्सा बन गए थे।

वह अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि कैसे वह महात्मा गांधी की सत्याग्रह शैली से प्रेरित हुए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने श्रीलंका, फलस्तीन, रवांडा, कोसोवो, बोलीविया और नेपाल में वैश्विक संघर्ष की स्थितियों में एएनसी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया।

‘कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स’ (पूर्ववर्ती ट्रांसवाल भारतीय कांग्रेस की एक शाखा) ने इब्राहिम को 2018 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया था।

इब्राहिम के परिवार में उनकी पत्नी शैनन और दो बच्चे हैं। शैनन ‘इंडिपेंडेंट मीडिया’ समूह की एक जानी-मानी विदेशी समाचार लेखक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना