लाइव न्यूज़ :

काबुल के विवाह समारोह में हुए धमाकों की आईएस ने ली जिम्मेदारी, हमले में 63 लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2019 18:58 IST

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विवाह समारोह में हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी रविवार को इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार इस विस्फोट में 63 लोग मारे गए हैं।

इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया है कि उसके लड़ाके ने काबुल में इस ‘बड़े समारोह’ में खुद को उड़ा लिया जबकि अन्य ने सुरक्षा बलों के पहुंचने पर ‘विस्फोटकों से भरे वाहन’ में धमाका किया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शादी में 1,000 से अधिक लोग आमंत्रित थे जिससे चलते ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह इस साल काबुल में अब तक का सबसे वीभत्स हमला हो सकता है।

तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही काबुल में हमले करते रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी गुल मोहम्मद ने बताया कि विस्फोट उस मंच के पास हुआ जहां संगीतकार थे और वहां मौजूद सभी युवा, बच्चे और बाकी लोग मारे गए।

हमले में घायल हुए एक व्यक्ति मोहम्मद तूफान ने बताया कि कई मेहमान मारे गए। हमले में बचे अहमद ओमीद ने बताया, ‘‘कई लोग मारे गए और जख्मी हो गए। मैं दूसरे कमरे में दूल्हे के साथ था जब हमने धमाके की आवाज सुनी और मैं किसी को ढूंढ नहीं पाया। सभी लोग हॉल के आसपास पड़े हुए थे।’’

एक स्थानीय अस्पताल के बाहर हमले में मारे गए एवं जख्मी हुए लोगों के परिजन जोर-जोर से रो रहे थे। अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय का घर कहे जाने वाले पश्चिम काबुल के दुबई सिटी वेडिंग हॉल में यह विस्फोट हुआ।

सात अगस्त को इसी इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए तालिबान ने कार बम विस्फोट किया था जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 145 घायल हो गए थे जिनमें अधिकांश महिला, बच्चे और अन्य नागरिक थे।

दशकों से युद्ध से जूझ रहे शहर में बड़े और भव्य वेडिंग हॉल सामुदायिक जीवन के आकर्षण का केंद्र है। यहां एक शादी पर हजारों डॉलर तक खर्च कर दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘काबुल में एक वेडिंग हॉल में आत्मघाती हमले की खबर से बहुत दुखी हूं। हमारे लोगों के खिलाफ एक जघन्य अपराध, यह कैसे मुमकिन है कि किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण दो और उसे एक शादी में जाकर खुद को उड़ाने के लिए कहो।’’ 

 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा