लाइव न्यूज़ :

IAF Strike: पाक ने कहा-LoC उल्लंघन का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय फोरम में उठाएंगे

By भाषा | Updated: February 26, 2019 17:21 IST

समाचार चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘‘निर्णय किया गया कि भारत की तरफ से एलओसी उल्लंघन का मामला तुरंत ही इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी), संयुक्त राष्ट्र और मित्र देशों के समक्ष उठाया जाएगा।’’

Open in App

भारत द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के ‘‘उल्लंघन’’ के मुद्दे को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय फोरम में उठाएगा। जियो टीवी ने खबर दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया जिसमें शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने शिरकत की। बैठक में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी शामिल थे।

समाचार चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘‘निर्णय किया गया कि भारत की तरफ से एलओसी उल्लंघन का मामला तुरंत ही इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी), संयुक्त राष्ट्र और मित्र देशों के समक्ष उठाया जाएगा।’’ पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर मंगलवार तड़के हमला कर ‘‘काफी संख्या में’’ आतंकवादियों, उनके प्रशिक्षकों और वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया।

सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अंतरराष्ट्रीय फोरम पर मुद्दे को उठाएंगे। बैठक के दौरान संसद को विश्वास में लेने के लिए संयुक्त सत्र बुलाने का भी निर्णय किया गया। पाकिस्तान मतें जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारत के हवाई हमले के परिप्रेक्ष्य में उभरी वर्तमान स्थिति के बारे में कुरैशी ने बैठक में मौजूद लोगों को अवगत कराया।

बैठक से पहले कुरैशी ने विदेश कार्यालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास ‘‘आत्मरक्षा और भारतीय आक्रामकता का करारा जवाब देने का अधिकार है।’’ 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?