लाइव न्यूज़ :

आईएईए प्रमुख : ईरान ने प्राप्त यूरेनियम पर सवालों का जवाब नहीं दिया है

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:59 IST

Open in App

वियना, सात जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि ईरान अपने यहां पूर्व में अघोषित स्थलों पर यूरोनियम के कणों के मिलने से संबंधित सवालों का जवाब देने में नाकाम रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोस्सी ने कहा कि ईरान को इस बारे में “बिना और देरी किये” जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। ग्रोस्सी कई साल पहले उन तीन स्थलों पर निरीक्षण के दौरान मानव निर्मित यूरेनियम के कणों के मिलने के बारे में जवाब देने के लिये ईरान पर दबाव डाल रहे हैं। यूरेनियम के इन कणों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि ये स्थल कभी ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित रहे होंगे।

यह मामला उस बातचीत से अलग है जिसका उद्देश्य ईरान के साथ 2015 में हुए विश्व शक्तियों के परमाणु समझौते में अमेरिका का फिर से लाना है। ग्रोस्सी ने मार्च में कहा था कि ईरान ने इस बरामदगी के बारे में जांच कर रहे अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक पर सहमति जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि जून में आईएईए की बोर्ड बैठक के दौरान कोई “संतोषजनक नतीजा सामने आएगा”।

आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में सोमवार को ग्रोस्सी ने कहा, “कई महीनों बाद भी ईरान ने उन तीन स्थानों में से किसी भी स्थान पर परमाणु सामग्री के कणों के मिलने को लेकर आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं कराया है, जहां एजेंसी के निरीक्षकों को पूरक जांच का मौका दिया गया था।” उन्होंने कहा कि ईरान ने एक अन्य अघोषित स्थान के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब