लाइव न्यूज़ :

आईएईए ने जापान से फुकुशिमा से पानी निकालने में पारदर्शिता बरतने को कहा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:54 IST

Open in App

तोक्यो, सात सितंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के विशेषज्ञों ने मंगलवार को जापान से जर्जर पड़े फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से शोधित लेकिन अब भी रेडियोधर्मी पानी को समुद्र में बहाने की योजना के बारे में पूरी और विस्तृत जानकारी देने को कहा।

जापान की मदद कर रही तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को फुकुशिमा दाइची संयंत्र का दौरा करने से पहले मंगलवार को सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर तकनीकी जानकारी पर बातचीत की।

आईएईए के परमाणु सुरक्षा विभाग के प्रमुख लाइडी एवरार्ड ने कहा कि पानी और उसके शोधन के बारे में पारदर्शिता और पूरी जानकारी परियोजना की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

सरकार और संयंत्र के संचालक तोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी होल्डिंग्स ने अप्रैल में घोषणा की थी कि 2023 में पानी निकालना शुरू किया जाएगा ताकि वहां रखे सैकड़ों टैंक हटाकर अन्य सुविधाओं के लिए जगह बनाई जा सके।

हालांकि इस योजना का मछुआरों और स्थानीय निवासियों तथा चीन एवं दक्षिण कोरिया समेत जापान के पड़ोसियों ने कड़ा विरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा