लाइव न्यूज़ :

मैं पाकिस्तान छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी: मरियम नवाज

By भाषा | Updated: February 15, 2021 20:08 IST

Open in App

लाहौर, 15 फरवरी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने सोमवार को कहा कि वह विदेश जाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की स्पष्ट पेशकश के बावजूद उपचार के लिए अपने पिता के पास लंदन नहीं जाएंगी और देश में ही रहेंगी।

मरिमय ने यहां जाति उमरा रायविड में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि (सरकार की ओर से) कोई मेरे घर आता है और मुझे विदेश जाने का प्रस्ताव देता है, तो मैं उसे सीधे ठुकरा दूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि कुछ मंत्री कह रहे हैं कि यदि मरियम को विदेश जाने की अनुमति दी जाती है तो (सरकार के खिलाफ) विपक्ष की मुहिम कमजोर पड़ जाएगी, लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं अपना देश नहीं छोड़ूंगी और उन लोगों की सूची से अपना नाम हटाए जाने का अनुरोध नहीं करूंगी, जिन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं है।’’

पीएमएल-एन उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें एक ‘छोटी सर्जरी’ करानी है, जो पाकिस्तान में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसके बावजूद मैं पाकिस्तान से नहीं जाऊंगी। मैं अपने ही देश में जिऊंगी और मरूंगी।’’

पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा है कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ का पासपोर्ट 16 फरवरी को रद्द कर दिया जाएगा।

शरीफ को चिकित्सकीय उपचार के लिए विदेश जाने की अनुमति दी गई थी, जिसके बाद वह नवंबर, 2019 से लंदन में रह रहे हैं।

इस बीच गृह मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिर्जा शहज़ाद अकबर ने कहा कि पाकिस्तान ने ब्रिटेन के अधिकारियों से शरीफ को निर्वासित करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?