लाइव न्यूज़ :

‘इलेक्टोरल कॉलेज’ के बाइडन को विजेता घोषित करने के बाद ही व्हाइट हाउस छोड़ूंगा : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 27, 2020 11:03 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 27 नवम्बर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ‘इेलेक्टोरल कॉलेज’ के तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन (डेमोक्रेटिक उम्मीदवार) को विजेता घोषित करने पर ही व्हाइट हाउस छोडेंगे और इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर चुनाव में धोखाधड़ी के अपने बेबुनियाद दावे दोहराए।

ट्रंप ने ‘थैंक्सगिविंग डे’ पर अपने भाषण में यह भी कहा कि अगर बाइडन को विजेता घोषित किया जाता है तो यह ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ की एक बड़ी गलती होगी।

ट्रंप से बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने पूछा था कि ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ के बाइडन को विजेता घोषित करने पर वह क्या करेंगे।

इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ इसे स्वीकार करना बेहद मुश्किल होगा। ’’

व्हाइट हाउस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर, मैं छोड़ूंगा और यह आपको भी पता है।’’

व्हाइट हाउस में अपने आखिरी ‘थैंक्सगिविंग’ की योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा , ‘‘ आप नहीं बता सकते कि क्या पहला है, क्या आखिरी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दूसरे कार्यकाल का पहला (थैंक्सगिविंग) भी हो सकता है।’’

साथ ही ट्रंप ने जॉर्जिया में दो सीनेट सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए रैली करने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि वह जॉर्जिया में रिपब्लिकन उम्मीदवार सीनेटर डेविड पेर्ड्यु और सीनेटर केली लोफ्ल के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ शनिवार को रैली करेंगे।

यहां पांच जनवरी को होने वाले उपचुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा कि जॉर्जिया किस पार्टी के हिस्से में जाता है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है और चुनावी नतीजों के खिलाफ कई मुकदमें भी दायर कर रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना