लाइव न्यूज़ :

मैंने जॉर्ज फ्लॉयड की बेटी से कहा कि तुम्हारे पिता ने दुनिया में बदलाव लाया: बाइडन

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:54 IST

Open in App

(इंट्रो और कैप्शन में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 21 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने जॉर्ज फ्लॉयड की सात साल की बेटी से हुई बातचीत में कहा कि उसके पिता की मृत्यु से दुनिया भर बदलाव की शुरूआत हुई है।

मिनियापोलिस की एक सड़क पर पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन ने अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबा दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

बाइडन ने कहा कि उन्होंने पिछले साल जून में फ्लॉयड के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी बेटी जियाना फ्लॉयड से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसका हाथ पकड़ा और कहा कि तुम्हारे पिता तुम्हें गर्व से देख रहे हैं। तो उसने मुझसे कहा कि ‘डैडी ने दुनिया बदल दी’।’’

बाइडन ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर जियाना से बातचीत की। इससे पहले एक अमेरिकी जूरी ने चाउविन को फ्लॉयड की हत्या का दोषी पाया था।

बाइडन ने जियाना से कहा, ‘‘(तुम्हारे) डैडी ने दुनिया बदल दी। इसे अपनी विरासत बनाना। शांति की विरासत, हिंसा की नहीं, न्याय की विरासत।’’

बाइडन ने चाउविन मामले में फैसले को दुर्लभ लेकिन अमेरिका में न्याय की ओर एक बड़ा कदम करार दिया।

व्हाइट हाउस से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज मिन्नेसोटा की जूरी ने पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के सभी आरोपों में दोषी पाया।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह दिनदहाड़े की गयी हत्या थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानून से बड़ा कोई नहीं हो सकता और आज का फैसला यही संदेश देता है। लेकिन यह काफी नहीं है।’’

चाउविन को दोषी करार दिये जाने के फैसले के बाद राष्ट्रपति बाइडन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और प्रथम अमेरिकी महिला जिल बाइडन ने जॉर्ज फ्लॉयड के छोटे भाई फिलोनिस फ्लॉयड से भी बात की।

इस बीच सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लॉयड की मौत के दौरान का वीडियो फिल्माने वाली किशोरी डार्नेला फ्रेजियर ने चाउविन को दोषी ठहराये जाने के बाद राहत जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला