लाइव न्यूज़ :

सभी अमेरिकियों को साझा अवसर मुहैया कराने के लिए चुनाव मैदान में हूं: पुनीत आहलूवालिया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 मार्च अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के शक्तिशाली लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समुदाय के नेता पुनीत आहलूवालिया कहा कि वह देश की राजनीति में ऐसे समय विविधता लाना चाहते हैं जब राष्ट्रीय स्तर पर एशियाई-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ हिंसा में अचानक उछाल आया है।

माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में उनके नाम की औपचारिक घोषणा आठ मई को होने वाले हाइब्रिड सम्मेलन (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से) में करेगी।

आहलूवालिया ने सम्मेलन से पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जब मैं इस देश में आया तो मेरे पर प्राय: कुछ भी नहीं था। मैंने कारोबार बनाया, शानदार महिला से शादी की जो स्वयं प्रवासी थीं और खूबसूरत परिवार बनाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नादिया (उनकी अफगान मूल की अमेरिकी पत्नी) और मैंने लंबा संघर्ष किया जैसा हर परिवार करता हैं और रंग वाले (श्वेत को छोड़कर) लोगों को सबसे अधिक पसंद करता हूं। हमने कई मौकों पर भेदभाव एवं पूर्वग्रह का सामना किया लेकिन हमने इस शानदार देश के नागरिक के तौर पर मिले आाशीर्वाद को नहीं खोया जिसका हम आंनद ले रहे हैं।’’

आहलूवालिया ने कहा, ‘‘अब मैं लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के लिए लड़ रहा हूं। इसकी एक वजह यह है कि मैं हर अमेरिकी की अमेरिका के अवसर एवं आशीर्वाद को साझा करने में मदद करना चाहता हूं, इसमें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी त्वचा का रंग क्या है, वे कौन सी भाषा बोलते हैं और उसका जन्म किस देश में हुआ है।’’

गौरतलब है कि सफल कारोबारी आहलूवालिया 20 साल से रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें