लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पति ने पत्नी के प्रेमी के नाक, कान काटे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:51 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 23 जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर प्रेम संबंध रखने को लेकर उसके प्रेमी के नाक और कान काट दिये, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बृहस्पतिवार को लाहौर से 375 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कयूम को संदेह था कि उसके गांव के रहने वाले मुहम्मद अकरम के उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध हैं।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को कयूम ने अपने अन्य साथियों के साथ अकरम को घर जाते समय बीच रास्ते में रोक लिया और वे उसे एक सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उन्होंने चाकू से उसके नाक और कान काट दिये।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कयूम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक