लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको में प्रशांत तट पर तूफान रिक ने जोर पकड़ा

By भाषा | Updated: October 24, 2021 09:03 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, 24 अक्टूबर (एपी) मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर शनिवार को तूफान रिक ने जोर पकड़ा और इसके सोमवार को मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है।

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने बताया कि मैदानी हिस्से से टकराने से पहले रिक 120 मील प्रति घंटे (195 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार वाले भीषण तूफान का रूप ले सकता है। तूफान के लाजारो कार्डेनास और मंजानिलो बंदरगाह के बीच कहीं टकराने की आशंका है।

तूफान की पहचान तटीय रिसॉर्ट जिहुआतानेजो के दक्षिण में लगभग 195 मील (315 किलोमीटर) की दूरी पर हुई। हवाओं की रफ्तार 85 मील प्रति घंटे (135 किलोमीटर प्रति घंटे) थी और यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम में सात मील प्रति घंटे (11 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से बढ़ रहा था। केंद्र ने चेतावनी दी कि रिक के प्रभाव से अचानक बाढ़ आ सकती है और भूस्खलन हो सकता है।

इसके जिहुआतानेजो के पश्चिम तट के एक भाग से टकराने का अनुमान था जहां कोई रिसॉर्ट नहीं है, लेकिन इसमें दो प्रमुख बंदरगाह और पहाड़ी इलाके शामिल हैं जहां पूर्व में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। पुंटा सान टेल्मो के तट पास अकापुल्को के पश्चिम में तूफान की चेतावनी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल