लाइव न्यूज़ :

मध्य अमेरिका में 'जूलिया' तूफान ने बरपाया कहर, 19 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2022 07:27 IST

ग्वाटेमाला की आपदा निवारण एजेंसी ने कहा कि अल्टा वेरापाज प्रांत में एक घर पर एक पहाड़ी के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे तूफान जूलिया के प्रभाव के कारण ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। तूफान के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

ग्वाटेमाला सिटीः अमेरिका में अब एक उष्णकटिबंधीय दबाव में बदल चुके तूफान जूलिया के प्रभाव के कारण ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। इस तूफान के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

ग्वाटेमाला की आपदा निवारण एजेंसी ने कहा कि अल्टा वेरापाज़ प्रांत में एक घर पर एक पहाड़ी के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। अल साल्वाडोर में अधिकारियों ने कहा कि कोमासागुआ शहर में एक घर में एक दीवार गिरने से साल्वाडोर सेना के पांच सैनिकों की मौत हो गई, जहां उन्होंने शरण ली हुई थी।

गुआताजियागुआ के पूर्वी अल सल्वाडोर शहर में दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जब भारी बारिश के कारण उनके घर की दीवार गिर गई। अल साल्वाडोर में एक अन्य व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत उस पर पेड़ गिरने से हुई। 

टॅग्स :अमेरिकाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल